Showing posts with label दिन ढलता. Show all posts
Showing posts with label दिन ढलता. Show all posts

#यूँ तो अक्सर, #yes so often , #yu to akser

   हम हर रोज कितनों से मिलते है लेकिन कोई ऐसा मिलता है जो सबसे अलग होता है ........

यूँ तो अक्सर.........
यूँ तो अक़्सर मिलते हैं ,
बहुत से लोग इस जहाँ में।
मग़र कोई मिलता नहीं ,मुझसे
जैसे तुम मिलते हो।
दिन ढलता है, पलक झपकते
रात गुज़र जाती है,
और तुम शाम की तरह बस
एहसास में रह जाते हो।
मेरी हर बात, हर चुप्पी में
तुम ही तुम होते हो ।
मग़र शब्दों के बादलों  में
चाँद की जैसे छुप जाया करते हो।
किसी नज़ारे में कोई बात
नहीं होती,
हर बात बेबात,
जब कभी... जहाँ कहीं... तुम मेरे इर्दगिर्द होते हो।।।।
            संगीता दरक
          सर्वाधिकार सुरक्षित

नानापटेकर #parinda #karntiveer

 https://youtube.com/shorts/zjNb7k9kFYE?si=pPjtn-6Yhs_JrqAF जरूर सुनिए  नानापाटेकर जी नही रहे एक उम्दा कलाकार🙏🙏 ओम शांति