Showing posts with label पत्थर दिल. Show all posts
Showing posts with label पत्थर दिल. Show all posts

पत्थर हूँ मैं,i am stone, Pather hu m


           पत्थर हूँ मैं
तराशते रहना तुम,पत्थर हूँ मैं ।
ढल जाऊँगी एक दिन ,तुम ढालते रहना ।।
रच देना कोई रूप ,
एक दिन रचनाकार हो तुम  ।
पत्थऱ हूँ मैं ,तुम तराशते रहना ।
दे दोगे कोईआकार,तो सवँर जाऊँगी ।
वरना सबकी ठोकरे ही खाऊँगी ।
तुम झरते नीर से बहते रहना ।
देखना पत्थऱ दिल से ,
मैं भी नर्म हो जाऊँगी।
किसी की राह का रोड़ा नही बनना मुझे ।
बना सको तो ,किसी मंदिर की सीढ़ी बना देना ।
कदम पड़े मुझ पर ,जो ईश्वर दर्श को जाये ।
पत्थर हूँ मैं ,तुम तराशते रहना  ।     
   किसी थके राहगीर की  सफर  का आश्रय बन जाऊँ मैं ।
या बन जाऊँ नींव का पत्थर ।।
हाँ पत्थर हूँ मै ,तुम तराशते रहना!
        संगीता दरक माहेश्वरी
             सर्वाधिकार सुरक्षित

नानापटेकर #parinda #karntiveer

 https://youtube.com/shorts/zjNb7k9kFYE?si=pPjtn-6Yhs_JrqAF जरूर सुनिए  नानापाटेकर जी नही रहे एक उम्दा कलाकार🙏🙏 ओम शांति