ना बंदिशों की परवाह , flight of confidence ,उड़ान है आत्मविश्वास की


     ना बंदिशों की परवाह है

ना बंदिशों की परवाह है,
ना परंपराओं की जकड़न
आत्मविश्वास का पहना,मैंने अचकन उम्मीद से भरे पंख मेरे,
हौसलों से भरी उड़ान है ,
समेट लूँ आज,सारा जहां में
कि साथ मेरे सपनों का आसमान है,
ना मन को समझाऊं मैं,
ना पग धरु  पीछे में,
ना ख्वाहिशों को अपनी छिपाऊँ में , काबिलियत अपनी सारे जहां
को दिखाऊँ मैं।
कि साथ मेरे  सपनों का आसमान है।
तारों के साथ आज,
उजाले की बात  करते हैं ।
काले अँधेरो पर आज रौशनी बिखेरते है।
सपनों के आसमान में सूरज सा जगमगाते है,
धरती के तिमिर को पल में हराते है।
बस इतना सा अरमान है ,
साथ मेंरे आज सपनों का आसमान है।
                     संगीता दरक
                  सर्वाधिकार सुरक्षित

जय जवान जय किसान, jay jawan jay kisan

जय जवान जय किसान                                                                                                                        

 जय जवान जय किसान
ये है तुम्हारी पहचान।
धरती को चीर के सोना उगाते हो,
पसीने को पानी के जैसे बहाते हो।
फिर आज क्यों हाथों में तुम्हारे "हल" नही।
हवा और पानी का रुख तुम बेहतर समझते हो,
फसल और खरपतवार को अलग करते हो।
अपनी उचित मांगो का तुम भले ही निराकरण करो,
माँ भारती के लाल यूँ तुम राष्ट ध्वज का अपमान ना करो।
अन्नदाता हो तुम, यूँ अपने आप को बदनाम ना करो।
अपनी जमीं अपना है आसमाँ,
फिर क्यों दूसरो के बहकावे में आते हो।
अपनी धरती माँ का शीश झुकाते हो।।
                संगीता दरक
               सर्वाधिकार सुरक्षित

होलिका दहन #होलिका #दहन #होली #

  होलिका दहन आज उठाती है सवाल! होलिका अपने दहन पर,  कीजिए थोड़ा  चिन्तन-मनन दहन पर।  कितनी बुराइयों को समेट  हर बार जल जाती, न जाने फिर ...