जी लो..ये जिंदगी,live this life

     जी लो........ये जिंदगी
जान लो जीवन का मर्म,
कर लो अच्छे कर्म।
जो किसी को दुःख पहुँचाओगे,
तो सुख कहाँ से तुम पाओगे।
रिश्तों में तुम कड़वाहट न घोलो,
हँसकर मीठा तुम सबसे बोलो।
क्या तुम लाए क्या ले जाओगे,
अपनी अच्छी यादें ही,
यहाँ छोड़ जाओगे।
छोटा सा जीवन है,
कर्म अच्छे तुम कर लो।
खाते में ढेर सारा अपने 
पुण्य अर्जित कर लो।।।   
                 संगीता दरक
              सर्वाधिकार सुरक्षित

बेजार सी एक रात,a poor night

         बेजार सी एक रात
बेजार सी एक रात आँखों में,
आज मेरे यूँ उतरती है।
ख्वाबो की खलिश,आँखों को
यूँ खटकती हैं।
ख्वाहिशों की बंजर जमीं में
रेगिस्तान सी पसरी हुई यादे
कैक्टस सी चुभ रही है।
अँधेरी रात आँखों से
कतरा-कतरा बह रही हैं।
बेताब है आँखे मेरी पाने
को आफताब
शायद अब्र उजाले के ले आए।।
               संगीता दरक
          सर्वाधिकार सुरक्षित

ये दिसंबर ,december

  ये दिसम्बर
  अधूरे ख़्वाब और
  पूरी हुई मन्नतों का गवाह है
  ये दिसम्बर।
  मिली हुई मंजिलो और
अधूरे सफर का हमसफ़र है
  ये दिसम्बर।
किसको क्या मिला,किसे है गिला
हिसाब सबका रखता है
ये दिसम्बर।
                     संगीता दरक
                   सर्वाधिकार सुरक्षित

वो शादियां वो रस्म रिवाज ,Those marriages, those rituals,


 कितना कुछ बदल गया समय के साथ-साथ

रीत रिवाज और हमारे पुराने अंदाज  ,पहले के शादी समारोह में खर्च कम और आनन्द अधिक मिलता था और अब सब बदल गया ।

इन्ही सबको दर्शाती मेरी रचना  पढ़िये और याद कीजिये पुराने दिनों को और हो सके तो कुछ  सोचियेगा  🙏🙏


 "वो शादियां वो रस्म रिवाज"

जाने कहा गई,
वो शादियां वो रस्म रिवाज़।
शरमाई सी दुल्हन और दूल्हे के अंदाज।

वो उन दिनों की रौनक ,
और घर को सजाना,
पड़ोसियों के घर मेहमान को ठहराना ।

वो गीत वो बताशों की मिठास,
वो अपनों के साथ,ख़ुशी और अट्टहास।
वो हल्दी की खुशबु , मेहंदी वाले हाथ,
जाने कहा गई वो शादियां वो रस्म
रिवाज़।

वो दुल्है को देखने की होड़,
वो बारात की भीड़।
वो हर द्वार पर दूल्हे का स्वागत ,
जाने कहा गई हर वो बात,
वो शादियां वो रस्म रिवाज़।

वो स्वागत,आदर और सत्कार,
वो भोजन परोसने की मीठी मनुहार,
वो मीठी नोकझोंक वो तकरार।
जाने कहा गई वो शादियां,
वो रस्म रिवाज़।

वो रस्में जिनमें देते नेक,
और सबके पीछे छिपी वजह अनेक,
वो सात फेरों के साथ,
वचनों की सौगात,
जाने कहा गई वो हर बात

रिश्तों के गठबंधन की मजबूत गाँठ,
वो कम खर्च के महंगे ठाठ।
जाने कहा गई वो शादियां वो रस्म रिवाज़।।
                संगीता दरक
         सर्वाधिकार सुरक्षित





नये साल में फिर.......

नये साल में फिर
नये साल में फिर ,मुलाकात होगी।
फिर दिल से दिल की बात होगी।
कुछ यादे, कुछ फ़साने,
कुछ हमारे कुछ तुम्हारे।

नयी आशाओं के दीप जलेंगे,
उम्मीदों के फूल खिलेंगे।
फिर नई कोई बात होगी,
नये साल में फिर मुलाकात होगी ।

फिर साँझ ढलेगी सुप्रभात होगी,
आँगन में फूलों की महक होगी,
नये साल में फिर मुलाकात होगी।
      
           संगीता दरक माहेश्वरी
               सर्वाधिकार सुरक्षित


             

अलविदा 2020


अलविदा 2020
बीतने को है एक साँझ,     
होने को है एक नयी भोर।
नया उजाला नयी उमंग,
फैली चारो और।
नया गगन नयी चली है बयार,
खोलकर पंख उड़ने को, 
जिंदगी है बेकरार।
सपनो की कश्ती में सवार,
किनारे की और
बीतने को है एक साँझ
होने को है एक नयी भोर।
नयी ख्वाहिशे नयी उमंगें
ले रही है आकार,
नया सफर नयी मंजिले
भी हैं तैयार।
बीतने को है एक साँझ,
होने को है एक नयी भोर।

  "थमता नही सफर जिंदगी का,
बस मुसाफिर बदल जाते है,
आइने वही रहते,
बस चेहरे बदल जाते है"।
    
             संगीता दरक माहेश्वरी
             सर्वाधिकार सुरक्षित

हाथों की लकीरे, hand lines , hatho ki lakiren


     

क्यों हम कर्म से ज्यादा विश्वास  हाथों की लकीरों पर करते है ।आज इसी विषय पर मेरी रचना पढ़िये और सोचिये और अपने कर्मो पर विश्वास रखिये।🙏 

हाथों की लकीरे
हाथों की लकीरों को हाथों में रहने दे
है मंजूर, तकदीर को जो होने दे
मुकद्दर से जो मिलता है,
वो समेट लिया कर

आरजुएं इतनी भी अच्छी नही होती
पढ़ले तकदीर हर कोई हमारी
इतनी सस्ती भी नही होती

वक्त से पहले और नसीब से ज्यादा
किसी को मिलता नही
काँटों के बिना गुलशन कभी
महकता नही

जो बैठे है तकदीर को पढ़ने वाले
पूछो उनसे अपनी किस्मत का हाल

रख भरोसा तू नेक काम किये जा
तकदीर  पूछेगी  तुझसे बता
तेरी रजा क्या है।।।
               ✍️संगीता दरक
                   सर्वाधिकार सुरक्षित

ये दीये तो खुद ही जल उठते हैं,These lamps burn themselves

 जब हम रिश्तों को स्नेह और
अपनापन देते है और बड़ो का सम्मान करते है और सबका ख्याल रखते है तो  दीये तो खुद ही जल उठते हैं
पढ़िये मेरी रचना को और अपने आसपास खुशियां बिखेर दे ,चारों तरफ उजास  भर दे

ये दीये तो खुद ही जल उठते हैं

जब,अधरों पर हो मुस्कान
जीवन जीने का हो, अरमान
अपनेपन का हो मन मे भान
ये दीये तो ख़ुद ही जल उठते हैं।

  मिट जाए, हर मन की त्रास
  रिश्तों में हो भरी मिठास
  अपने कर्मों का हो एहसास
  ये दीये तो ख़ुद  ही जल उठते हैं।

  ईश्वर में हर पल हो आस्था,
  सच्चाई से हो हर क्षण वास्ता
  अपनाएं सुकून,संतोष का रास्ता
  ये दीये  तो ख़ुद ही जल उठते हैं।

  परम्पराओं का होता हो निर्वाहन
  बड़ो को मिलता हो सम्मान
  मिट जाए जग से अज्ञान
   ये दीये तो ख़ुद ही जल उठते है।
              संगीता दरक
        सर्वाधिकार सुरक्षित
                 

होलिका दहन #होलिका #दहन #होली #

  होलिका दहन आज उठाती है सवाल! होलिका अपने दहन पर,  कीजिए थोड़ा  चिन्तन-मनन दहन पर।  कितनी बुराइयों को समेट  हर बार जल जाती, न जाने फिर ...