Showing posts with label लालायित. Show all posts
Showing posts with label लालायित. Show all posts

ये जीवन है y jivan h, this is life


          

  जीवन कैसे रचता है बसता है उतार चढ़ाव

 में भी ठहरता नही 

पढ़िये मेरी रचना में बीज का सफर 

जीवन के छोर तक🙏


ये जीवन है......
सृजन को लालायित बीज,
बना इक पौधा
यौवन की दहलीज पे आके,
सजा वृक्ष घना
फैली शाखाएँ चारों ओर,
रचाया संसार अपना
फलता फूलता, सुगंधित, सुरचित,
तन पर अपने नीड़ बनाता

सुख, दुख की छांव और धूप तले
जड़ें गहराईं, शाखाओं ने आकाश नापा
इक ओर किसी डाली के
बिछड़ने का शोक मनाया,
तो दूसरी ओर नयी कोपलों की
परवरिश में खिलखिलाया,

पतझड़ और बहार के मौसम को 

उसने हरदम यूँ सहज अपनाया।
                         

                   संगीता दरक
                 सर्वाधिकार सुरक्षित

नानापटेकर #parinda #karntiveer

 https://youtube.com/shorts/zjNb7k9kFYE?si=pPjtn-6Yhs_JrqAF जरूर सुनिए  नानापाटेकर जी नही रहे एक उम्दा कलाकार🙏🙏 ओम शांति