Showing posts with label समय. Show all posts
Showing posts with label समय. Show all posts

आज बड़े दिनों के बाद




 आज बड़े दिनों के बाद
आज बड़े दिनों के बाद
समय को चुराकर
भावो को समझाकर
शब्दों को मनाकर 
आज बड़े दिनों के बाद
कविता लिखने का मन बनाया
कलम ओर कागज को साथ बैठाया
मन में उमड़ने लगे है  कई भाव
लिखूं जिंदगी की धूप -छाँव
या फलसफ़ा ऐ इश्क
नील गगन पर  लिखू या  धरा के सौंदर्य पर
लिखू उगते सूरज या शीतलता बिखेरते चाँद पर या टिमटिमाते तारो पर
लिखू इस बयार पर या मौसम की ठिठुरन पर
या देह बिखेरती इस धूप पर
या लिख दु अपने मन की बात
या बिखेर दु ढेर सारे जज्बात
या लिखू जो सबके मन को भाये वो बात
आज बड़े दिनों के बाद
                      

संगीता दरक माहेश्वरी 
सर्वाधिकार सुरक्षित

नानापटेकर #parinda #karntiveer

 https://youtube.com/shorts/zjNb7k9kFYE?si=pPjtn-6Yhs_JrqAF जरूर सुनिए  नानापाटेकर जी नही रहे एक उम्दा कलाकार🙏🙏 ओम शांति