Showing posts with label अंधेरी रात. Show all posts
Showing posts with label अंधेरी रात. Show all posts

सपनों को तो साथ चाहिए

            सपनों को तो साथ चाहिए

            सपनों को तो साथ चाहिए 

           बस एक अंधेरी रात चाहिए 

           आएंगे और समा जाएंगे 

     पलकों तले और कभी बह जाएंगे अश्को में  

       मैं  कह उठती हूँ

              क्यों आते हैं मुझे सपने 

               जो नहीं है मेरे अपने

            कभी लगता है इन से डर 

               भागती हूँ उनसे दूर 

     मगर फिर सोचती हूँ यही तो मेरा सहारा है

      क्यों कि हकीकत तो मुझसे दूर भागती है

                 संगीता दरक माहेश्वरी©


सच बोले कौआ काटे #

  सच बोले कौआ काटे........ आप सोच रहे होंगे कि मैंने कहावत गलत लिख दी कहावत  तो कुछ और है  पर  वर्तमान में यही कहावत ठीक बैठती है  सच में, आ...