Showing posts with label संभलना. Show all posts
Showing posts with label संभलना. Show all posts

# होगी तेरी जीत #will be your victory

      होगी तेरी जीत     
जिंदगी कितना भी कर ले 
हमको तू परेशां
नहीं हम कमजोर जो गिर जाए  
 जो गिर भी जाए कभी तो 
संभलना आता है हमें     
राहों में आये ,चाहे
कितनी भी मुश्किलें ,
काँटों के बीच राह बना लेंगे हम     
  सपनों व उम्मीद के सहारे , 
मंजिल को अपनी पा ही लेंगे    
ना मिली मंजिले तो भी ,
हमें गम नहीं,
गमों के बीच 
भी खुशियों की राहे
 कम नहीं
माना अभी हम भँवर (तूफान)
से गिरे हैं ,
पर किनारे तो आएंगे                  
तेरा तूफाँ भी थमेगा ,
हमारे धैर्य के आगे
जिंदगी तुझे तो झुकना होगा
साथ हमारे ही चलना होगा !

            ✍️संगीता दरक माहेश्वरी
             सर्वाधिकार सुरक्षित

नानापटेकर #parinda #karntiveer

 https://youtube.com/shorts/zjNb7k9kFYE?si=pPjtn-6Yhs_JrqAF जरूर सुनिए  नानापाटेकर जी नही रहे एक उम्दा कलाकार🙏🙏 ओम शांति