काँटो की तमन्ना


 काँटो की तमन्ना

 काँटो को भी चमन चाहिए

 रहने को फूलों के पास 

थोड़ी सी जगह चाहिए

 खुशबू ना मिले ना सही 

थोड़ी सी चुभन तो चाहिए 

बहारें हमें भी छुए 

पतझड़ बनकर ही सही

 जिंदगी हमें भी मिले 

चाहे फूलों के तले ही सही

         संगीता दरक©


जाने क्यों तुम वो हो ही नहीं

 तुम वो हो ही नही जैसा मेने चाहा

साथ तुम्हारा ऐसा मिला ही नही जैसा मेने चाहा
न तुमने  समझा मुझे कभी ऐसे जैसा मैंने चाहा
हर बार उम्मीद लगाई मैने तुमसे
पर मेरी उम्मीद में तुम थे ही नही
चल तो रही है जिंदगी पर
वैसे नही जैसे मेने चाहा
निभाया है ,आगे भी निभा लुंगी पर
वैसे नही जैसे मैंने चाहा
जाने क्यों तूम वो हो ही नहीं
                 संगीता दरक©
          

नानापटेकर #parinda #karntiveer

 https://youtube.com/shorts/zjNb7k9kFYE?si=pPjtn-6Yhs_JrqAF जरूर सुनिए  नानापाटेकर जी नही रहे एक उम्दा कलाकार🙏🙏 ओम शांति