Showing posts with label अरमान. Show all posts
Showing posts with label अरमान. Show all posts

मेरा जन्मदिन,my Birthday

  मेरा जन्मदिन 24 जून को था उस दिन मेरे मन में जो भाव विचारो का रूप लिये उमड़ रहे थे मैने उन् शब्द को स्वरूप दिया 

और आपके सामने प्रस्तुत कर रही हूँ

आप सबके स्नेह के लिये सदा आभारी रहूँगी


 जन्मदिन मेरा.......

सोचती हूँ आज

जन्मदिन मेरा ,कैसे मनाऊँ

बच्चो के जैसे इठलाऊँ,या 

एक साल उम्र बढ़ने की जिम्मेदारी निभाऊँ

बीते वर्षो में क्या खोया क्या पाया 

इसका हिसाब लगाऊँ

वर्तमान पर रखू नजर या 

भविष्य  को बेहतर बनाऊँ

अपनो ने दिया अपार स्नेह उस पर 

इतराऊँ

या किसी की नाराजगी से  दुःखी हो जाऊँ

अधूरी ख़्वाहिशों को देखू या 

पुरे अरमानों की ख़ुशी मनाऊँ

सोचती हूँ इन सबसे

सोचती हूँ इन सबसे, परे हो जाऊँ

और करू शुक्रिया ईश्वर और माता पिता का

  कर्म पथ पर अपने  आगे  बढ़ती जाऊँ

कर्म पथ पर अपने आगे बढ़ती जाऊँ।।

 

                 संगीता माहेश्वरी ©

ये दीये तो खुद ही जल उठते हैं,These lamps burn themselves

 जब हम रिश्तों को स्नेह और
अपनापन देते है और बड़ो का सम्मान करते है और सबका ख्याल रखते है तो  दीये तो खुद ही जल उठते हैं
पढ़िये मेरी रचना को और अपने आसपास खुशियां बिखेर दे ,चारों तरफ उजास  भर दे

ये दीये तो खुद ही जल उठते हैं

जब,अधरों पर हो मुस्कान
जीवन जीने का हो, अरमान
अपनेपन का हो मन मे भान
ये दीये तो ख़ुद ही जल उठते हैं।

  मिट जाए, हर मन की त्रास
  रिश्तों में हो भरी मिठास
  अपने कर्मों का हो एहसास
  ये दीये तो ख़ुद  ही जल उठते हैं।

  ईश्वर में हर पल हो आस्था,
  सच्चाई से हो हर क्षण वास्ता
  अपनाएं सुकून,संतोष का रास्ता
  ये दीये  तो ख़ुद ही जल उठते हैं।

  परम्पराओं का होता हो निर्वाहन
  बड़ो को मिलता हो सम्मान
  मिट जाए जग से अज्ञान
   ये दीये तो ख़ुद ही जल उठते है।
              संगीता दरक
        सर्वाधिकार सुरक्षित
                 

होलिका दहन #होलिका #दहन #होली #

  होलिका दहन आज उठाती है सवाल! होलिका अपने दहन पर,  कीजिए थोड़ा  चिन्तन-मनन दहन पर।  कितनी बुराइयों को समेट  हर बार जल जाती, न जाने फिर ...