ना बंदिशों की परवाह , flight of confidence ,उड़ान है आत्मविश्वास की


     ना बंदिशों की परवाह है

ना बंदिशों की परवाह है,
ना परंपराओं की जकड़न
आत्मविश्वास का पहना,मैंने अचकन उम्मीद से भरे पंख मेरे,
हौसलों से भरी उड़ान है ,
समेट लूँ आज,सारा जहां में
कि साथ मेरे सपनों का आसमान है,
ना मन को समझाऊं मैं,
ना पग धरु  पीछे में,
ना ख्वाहिशों को अपनी छिपाऊँ में , काबिलियत अपनी सारे जहां
को दिखाऊँ मैं।
कि साथ मेरे  सपनों का आसमान है।
तारों के साथ आज,
उजाले की बात  करते हैं ।
काले अँधेरो पर आज रौशनी बिखेरते है।
सपनों के आसमान में सूरज सा जगमगाते है,
धरती के तिमिर को पल में हराते है।
बस इतना सा अरमान है ,
साथ मेंरे आज सपनों का आसमान है।
                     संगीता दरक
                  सर्वाधिकार सुरक्षित

3 comments:

नानापटेकर #parinda #karntiveer

 https://youtube.com/shorts/zjNb7k9kFYE?si=pPjtn-6Yhs_JrqAF जरूर सुनिए  नानापाटेकर जी नही रहे एक उम्दा कलाकार🙏🙏 ओम शांति