आ जाओ कान्हा , God please come

जब जब धरती पर पाप अनाचार बढ़ जाता है तब ईश्वर अवतार लेते है आज मन कुछ ऐसा ही कह रहा है पढ़िये मेरी प्रार्थना

आ जाओ कान्हा एक बार फिर इस धरा पर
आ जाओ कान्हा........
आ जाओ एक बार फिर इस धरा पर
बनकर तुम नटखट नंदलाला
बस्तो के बोझ से दबे इन बच्चो को
अपने बचपन से मिलवा दो
आ जाओ कान्हा अपनी अठखेलिया
इनको सिखलादो
हाथ में जिनके मोबाइल है,बाँसुरी उनको तुम थमा दो
गोकुल के प्यारे ,उनको भी अपने जैसा बना दो
आ जाओ कान्हा एक बार फिर
इस धरा पर बनकर तुम ग्वाल
आकर देख लो इस धरा पर अपनी गैया के हाल
बेसुध मारी-मारी फिरती है
आज भी तेरी बाँसुरी की तान को तरसती है
आ जाओ कान्हा एक बार फिर
इस धरा पर,
बनकर सच्चे सखा
रिश्तों में आकर बैठा कंस यहाँ पर
आकर मधुरता बिखेर जाओ तुम
सच्चे सखा सुदामा के तुम
कुछ हमे भी सीखा जाओ तुम
आ जाओ कान्हा एक बार फिर
इस धरा पर,
प्रियतम तुम बने गोपियों के
निश्छल प्रेम के हो प्रतीक
आज देखो यहाँ प्रेम वासना बन चूका है
आ जाओ कान्हा एक बार
फिर इस धरा पर
देवकी और यशोदा की गोद तुमने पाई थी
क्या खूब तुमने बेटे का फर्ज निभाया था
इस फर्ज से आज बेटे अंजान है
माँ आज भी रोती है,पिता बेहाल है
आ जाओ कान्हा,एक बार फिर इस धरा पर,
बन जाओ तुम सारथी
मेरे जीवन रथ के
पार कर सकू धर्म से इस पथ को
दे दो गीता का ज्ञान बना दो हमको अच्छा इंसान।
आ जाओ कान्हा एक बार फिर इस धरा पर लेकर अवतार🙏
              संगीता माहेश्वरी दरक
               सर्वाधिकार सुरक्षित
        

1 comment:

  1. वाह सुंदर अभिव्यक्ति

    ReplyDelete

नानापटेकर #parinda #karntiveer

 https://youtube.com/shorts/zjNb7k9kFYE?si=pPjtn-6Yhs_JrqAF जरूर सुनिए  नानापाटेकर जी नही रहे एक उम्दा कलाकार🙏🙏 ओम शांति